shradh paksha
✕

नीति आयोग के सीईओ बोले, भारत को 50 प्रतिशत छात्रों के लिए 2,500 विश्वविद्यालयों की है जरूरत

Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2024 (11:23 IST)
हैदराबाद। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि विश्वविद्यालयों (universities) में 50 फीसदी छात्रों के दाखिले के लिए भारत को विश्वविद्यालयों की संख्या दोगुनी कर 2,500 करने की जरूरत है। शुक्रवार को यहां 'इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस' (ISB) में अपने संबोधन में सुब्रमण्यम ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में हर सप्ताह एक विश्वविद्यालय और 2 कॉलेज खोले जाते हैं लेकिन उपयुक्त आयु वर्ग के केवल 29 फीसदी छात्र ही विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं।ALSO READ: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग से प्रोफेशनल डिग्री पा सकते हैं छात्र
 
1,200 विश्वविद्यालय और 4 करोड़ से कुछ अधिक छात्र  हैं : सुब्रमण्यम ने कहा कि आज हमारे पास 1,200 विश्वविद्यालय हैं और 4 करोड़ से कुछ अधिक छात्र हैं लेकिन उनमें से केवल 29 प्रतिशत विश्वविद्यालय प्रणाली में दाखिला लेते हैं। असल में कम से कम 50 प्रतिशत छात्रों को कॉलेजों में होना चाहिए।ALSO READ: CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC
 
कॉलेज और विवि की संख्या दोगुनी करने की आवश्यकता : उन्होंने कहा कि हमें देश में कॉलेज और विश्वविद्यालयों की संख्या दोगुनी करने की आवश्यकता है। देश को 2,500 विश्वविद्यालयों की जरूरत है। ऐसा लग सकता है कि बहुत सारे विश्वविद्यालय मानक के अनुरूप नहीं हैं या जो भी हो, लेकिन तथ्य यह है कि आपको इस संख्या की आवश्यकता है। शायद हमें अलग ढंग से शिक्षा देने की जरूरत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख