गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rain
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (08:30 IST)

Weather Alert: एमपी व छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

Weather Alert: एमपी व छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश, कई राज्यों में वर्षा की संभावना | Heavy rain
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, सिद्धि, अंबिकापुर, पुरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से गुजर रही है।


स्काईमेट के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, और 11 सितंबर तक उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।
ये भी पढ़ें
मुंबई में दरिंदगी का शिकार हुई महिला की दर्दनाक मौत, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर...