1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. guy arrested in mumbai who threatening cm yogi adityanath

CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स मुंबई से गिरफ्तार

Yogi Adityanath
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की कथित तौर पर धमकी देने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूनाभट्टी इलाके के निवासी कामरान खान को एटीएस की कालाचौकी इकाई ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को व्हाट्सएप पर संदेश मिला जिसमें बम विस्फोट में आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी गई।

एटीएस महाराष्ट्र के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने बताया कि गोमतीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र एटीएस को इस संबंध में सूचित किया था। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, पिछले 3 दिन से रोज आ रहे 6 हजार से ज्यादा मामले