suvichar
✕

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2026 (14:26 IST)
Nuclear War Threat: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने अब खाड़ी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ईरान की जवाबी कार्रवाई में यूएई, कुवैत, बहरीन जैसे देशों पर मिसाइल हमले होने की खबरों के बीच न्यूक्लियर एस्केलेशन की आशंका बढ़ गई है। इस वजह से खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य नागरिकों में दहशत का माहौल है। हजारों लोग घर वापसी के लिए एयरपोर्टों पर उमड़ पड़े हैं, जहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर लाउंज से वायरल हो रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें हजारों लोग चेक-इन और सिक्योरिटी काउंटरों पर खड़े दिख रहे हैं, जो यूएई छोड़कर भारत या अन्य देशों की ओर जा रहे हैं। यह वीडियो एनडीटीवी इंडिया द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है कि दुबई एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल पर हजारों लोग यूएई छोड़ने के लिए कतारों में खड़े हैं। यह दृश्य युद्ध की आशंका से उपजे भय को साफ दर्शाता है।
<

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल पर हजारों लोग UAE छोड़ने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #dubai #dubaiairport #iranisraelconflict #iranisraelwar #IranUSA #IranUSAwar #trending #trendingpost #trendingvideo pic.twitter.com/YdLwnlOmF5

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 11, 2026 >

क्या कहना है विदेश मंत्रालय का?

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, 1 मार्च से 7 मार्च तक 52,000 से अधिक भारतीय नागरिक खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। इनमें से अधिकांश भारतीय एयरलाइंस और विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों से लौटे हैं।

लाखों यात्री प्रभावित 

एक जानकारी के मुताबिक दुबई अंतरराष्ट्रीय हड्‍डे पर प्रतिवर्ष 90 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। हर 72 सेकंड में यहां से एक विमान उड़ान भरता था। लेकिन, एक सुबह सब बंद हो गया। 40 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण करीब 10 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। युद्ध की आशंकाओं के बीच स्थिति और खराब हो गई है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  
 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख