biodatamaker

सरकार लाने वाली है बंपर नौकरियां, आधे पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (09:54 IST)
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) में महिलाओं की कमी को देखते हुए सरकार ने आरपीएफ में खाली पड़े 9000 पदों पर होने वाली भर्ती में से आधे पदों पर महिलाओं को तैनात करने का फैसला किया है।
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि आरपीएफ में अभी महिला कांस्टेबलों की संख्या सिर्फ 2.25 प्रतिशत है और आरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय ने अगली भर्ती में आधे पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का फैसला किया है।
 
बिहार में सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं को आरपीएफ में आरक्षण दिए जाने संबंधी पूरक प्रश्न के जवाब में गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार के स्तर पर इस तरह के आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि 8619 कांस्टेबलों और 1,120 उपनिरीक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हो गई है। इनमें से 4216 कांस्टेबलों और 201 उपनिरीक्षकों के पद पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने बताया कि रेलवे में सुरक्षा से जुड़ी 'त्रिनेत्र तकनीक' का सघन परीक्षण चल रहा है। कोहरे में रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की बाधा को पहचानने में सक्षम इस तकनीक का परीक्षण पूरा कर इस प्रयोजन के लिए इस्तेमाल में लाए जाने के माकूल पाए जाने तक इसे लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए छोटे रिवर्स ऑस्मोसिस प्लांट लगाए जाएंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख