Daily Horoscope
✕

शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा 'टाइटन' पर NASA का नया प्लान

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (09:45 IST)
वॉशिंगटन। नासा ने गुरुवार को कहा कि वह शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा 'टाइटन' पर ड्रैगनफ्लाई नाम का एक ड्रोन भेज रहा है।
 
यह परमाणु संचालित मिशन नासा के प्रतिस्पर्धी 'न्यू फ्रंटियर्स' कार्यक्रम का हिस्सा है जिसने 'न्यू होराइजंस' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था, जो सबसे पहले बौने ग्रह यम पर जाने वाला यान था।
 
नासा के ग्रह विज्ञान विभाग की निदेशक लॉरी ग्लेज ने कहा कि इस अभियान को लेकर जो बात मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है, वह है 'टाइटन' पर जीवन के लिए जरूरी सभी तत्वों का मौजूद होना।
 
ड्रोन को 2026 में प्रक्षेपित करने और 2034 में 'टाइटन' पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके पहले 'टाइटन' के कुछ टीलों पर और बाद में एक गड्ढे पर उतरने की योजना है। इस मिशन की लागत 85 करोड़ डॉलर के आसपास तय की गई है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख