biodatamaker
✕

खुशखबर, घटेगा लग्जरी ट्रेनों का किराया, आम लोग भी कर सकेंगे सैर-सपाटा

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (15:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देश में पर्यटकों के लिए चलने वाली लग्ज़री ट्रेनों के किराया घटाने और आम मध्यमवर्गीय सैलानियों के लिए किफायती बनाने के निर्देश दिए हैं।
 
रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने यहां रेल भवन में कर्नाटक राज्य पर्यटन निगम (केएसआरटीसी) द्वारा 11 वर्ष पहले शुरू की गई ऐसी ही एक लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट के विपणन, प्रचार एवं परिचालन के लिए केएसआरटीसी एवं भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के अवसर पर यह निर्देश दिया।
 
अंगड़ी ने कहा कि गोल्डन चैरियट एवं अन्य लग्जरी ट्रेनों को न केवल विदेशी बल्कि भारत के आम लोगों के लिए किफायती बनाया जाना चाहिए।
 
रेलवे ने पहले ही ऐसी ट्रेनों के हॉलेज शुल्क घटा दिए हैं जिससे किराए में कमी आई है। कुछ सेवाओं में भी लागत घटाकर किराए को आम आदमी के लिए मुफीद बनाया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से भारतीय पर्यटकों को सलाह दी थी कि वे कम से कम भारत के 15 दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करें। इसके लिए ये ट्रेनें उपयुक्त सेवाएं सुलभ करा सकती हैं।
 
इस मौके पर मौजूद कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से कर्नाटक की खूबसूरती को दुनिया देख सकेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हम्पी, हेलबिड, पट्टडाकल जैसे प्राचीन धरोहर स्थल हैं, 17 हिल स्टेशन हैं, पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियां हैं और वन्य अभयारण्य हैं।
 
यह ट्रेन दक्षिण भारत की एकमात्र लग्ज़री ट्रेन है और इस ट्रेन के माध्यम से न केवल कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल के स्थलों को कवर किया जाएगा।
 
समझौते पर केएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक कुमार पुष्कर और आईआरसीटीसी की कार्यकारी निदेशक (पर्यटन) रजनी हसीजा ने हस्ताक्षर किए।
 
समझौते के अनुसार आईआरसीटीसी गोल्डन चैरियट के विपणन एवं प्रचार करेगी और गाड़ी का परिचालन करेगी जबकि केएसआरसीटीसी गाड़ी की साजसज्जा और पर्यटक स्थलों की सुविधाओं पर ध्यान देगी। देश में इस समय चार लग्ज़री ट्रेनें चलतीं हैं जिनमें पैलेस ऑन व्हील्स, महाराजा एक्सप्रेस, डेक्कन ओडिसी और गोल्डन चैरिएट हैं।
 
गोल्डन चैरियेट गाड़ी की शुरुआत 2008 में हुई थी। करीब 600 डॉलर प्रतिदिन प्रति सैलानी के किराए वाली इस गाड़ी में औसतन 40 यात्री ही जाते रहे हैं जबकि गाड़ी में कुल 88 यात्रियों की जगह है। 
 
पुष्कर के अनुसार एक सीज़न में यह ट्रेन 15 से 18 चक्कर लगाती है जबकि क्षमता 30 चक्कर तक की है। ऐसी उम्मीद है कि 600 डॉलर का किराया 250 से 300 डॉलर प्रतिदिन प्रति यात्री तक लाया जा सकता है। (वार्ता) (Photo courtesy: Twitter)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख