dharma sangrah
✕

लोकसभा में गूंजा JNU छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला, जांच की मांग

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (15:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने तथा संस्थान की फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
 
कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने मंगलवार को शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जेएनयू की फीस बढ़ाने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सरकार सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर रही है। मैं शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग करता हूं। कल छात्रों पर पुलिस के अत्याचार की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
 
बसपा के दानिश अली ने भी मांग की कि जेएनयू के छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्य खड़े होकर उनका विरोध करने लगे। उन्होंने किसी और विषय पर बोलने की अनुमति मांगी थी, इसलिए अध्यक्ष ने उन्हें आगे बोलने का मौका नहीं दिया।
 
तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे दुखद करार दिया है।
 
उन्होंने कहा कि जेएनयू में गरीब घरों के बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने ट्यूशन और हॉस्टल फीस बढा दी है। इससे गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में जाने में रुकावट आएगी।
 
राय ने कहा कि छात्रों ने कल शांतिपूर्वक जुलूस निकाला लेकिन पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया जो बहुत दुखद है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख