• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Girish Chandra Murmu becomes Lt. Governor of Jammu Kashmir
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (21:08 IST)

मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल, माथुर लद्दाख के

Girish Chandra Murmu
नई दिल्ली। आईएएस अधिकारियों- गिरीश चंद्र मुर्मू और आरके माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, वहीं माथुर 1977 बैच के अधिकारी हैं और वे रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं।

दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे। मोदी सरकार ने गत 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिए थे।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्ष्यद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें
कश्मीर पर पाकिस्तान के 'झूठ' को लेकर भारत ने लगाई लताड़