Daily Horoscope
✕

गिरिराज सिंह बोले, मुसलमानों को पाक नहीं भेज पाने की कीमत चुका रहा है भारत

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (15:48 IST)
पटना। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश आजादी के समय पाकिस्तान बनने के बाद मुसलमानों को वहां नहीं भेज पाने और हिंदुओं को यहां नहीं ला पाने की कीमत चुका रहा है।
 
भाजपा नेता ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र में पूर्णिया जिले में यह बयान दिया जहां मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है। वह नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
 
कानून की जरूरत बताते हुए सिंह ने कहा, 'जब हमारे पूर्वज ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए लड़ रहे थे, जिन्ना एक इस्लामी देश बनाने पर जोर दे रहे थे।'
 
उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे पूर्वजों ने एक गलती कर दी। अगर उन्होंने हमारे सभी मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान भेज दिया होता और हिंदुओं को यहां ले आए होते, तो ऐसे कानून की जरूरत हीं नहीं होती। यह नहीं हुआ और हमने इसके लिए भारी कीमत चुकाई है।
 
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने के प्रावधान वाले सीएए के लागू होने के बाद से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि इस कानून को लागू करने के बाद देशभर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू की जाएगी।
 
पहले एक समय देशभर में एनआरसी होने का दावा करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने अब इस योजना को लगता है कि ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
 
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सिंह के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि भाजपा नेताओं के विभाजनकारी बयानों से गठबंधन को दिल्ली चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था।
 
पासवान ने कहा कि हम राजग के घटक हैं लेकिन कई बार हमारे सहयोगी नेता ऐसी बातें कह देते हैं जिनसे लोजपा सहमत नहीं होती। यह बयान (गिरिराज सिंह का) एक उदाहरण है। अगर मेरी पार्टी का कोई व्यक्ति इस तरीके से बोलता तो मैं जिम्मेदारी लेता और कार्रवाई करता।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख