1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. For the first time, leprosy patients will be a part of World Yoga Day

पहली बार कुष्ठ रोगी बनेंगे विश्व योग दिवस का हिस्सा

कृष्णा गुरुजी के अनूठे प्रयासों से हर बार नए लोगों के बीच मनता है योग दिवस

World Yoga Day 2025
World Yoga Day 2025: योग से तन और मन दोनों को ही जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इससे तन और मन दोनों ही स्वस्थ होते हैं। इंदौर के कृष्णा गुरुजी विगत कई वर्षों से योग और ध्यान के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अनूठे प्रयोग करते हैं। कभी भी वे कैलाश मानसरोवर में श्रद्धालुओं के बीच योग करवाते हैं तो कभी वे चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ योग और ध्यान करते हुए नजर आते हैं। इस बार यानी 21 जून, 2025 को कृष्णा गुरुजी कुष्ठ रोगियों के बीच योग करेंगे। 

कृष्णा गुरुजी बताते हैं योग के लिए मेरे यह अनूठे प्रयोग का मुख्य उद्देश्य योग और ध्यान का प्रचार-प्रसार तो है ही, इससे लोगों का तन और दोनों ही स्वस्थ होते हैं। उन्होंने बताया कि मैं चाहता हूं और देश और दुनिया के हर कोने तक योग पहुंचे। इसी कड़ी में मैंने इस बार भोपाल के गांधीनगर स्थित कुष्ठ रोगियों के बीच योग का संदेश देने का फैसला किया है। यह पहला अवसर होगा जब कुष्ठ रोगी योग दिवस का हिस्सा बनेंगे। 
उन्होंने बताया कि योग का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से मैंने अब तक के योग दिवसों को अनूठे स्थानों पर मनाया है- 
  • 2015 : चलती ट्रेन (इंदौर–जयपुर एक्सप्रेस)
  • 2016 : एयरपोर्ट पर योग का प्रयास
  • 2017 : महाकाल मंदिर में भिक्षुओं के साथ-योग मानव मूल्यों की भावना के साथ
  • 2018 : कैलाश मानसरोवर में ऊंचाई पर ऑक्सीजन के अभाव में योग
  • 2019 : अमेरिका में क्रूज पर
  • 2020 : ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ ऑनलाइन योग
  • 2021 : विश्व भर के सूर्योदय से सूर्यास्त तक ऑनलाइन सत्र
  • 2022 : वंदे भारत ट्रेन में सीटेड योग
  • 2023 : कुलियों के साथ योग (राजधानी दिल्ली का निजामुद्दीन स्टेशन)
  • 2024 : अमेरिका के NGO के साथ ऑनलाइन योग
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें