1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. First there should be discussion on Pahalgam, then on Operation Sindoor

पहले पहलगाम पर होनी चाहिए चर्चा, फिर ऑपरेशन सिंदूर पर : CM अब्दुल्ला

Operation Sindoor
Chief Minister Omar Abdullah Pahalgam terrorist attack: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संसद में हो रही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा ठीक है, लेकिन उससे पहले पहलगाम पर चर्चा होनी चाहिए। इसमें खुफिया और सुरक्षा चूक की भूमिका रही है, यदि ऐसा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसमें निश्चित रूप से लापरवाही हुई है। 
 
मुख्‍यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा ठीक है, लेकिन उससे पहले पहलगाम पर चर्चा जरूरी है। हाल ही में एलजी साहब (मनोज सिन्हा) ने कहा था कि इसमें निश्चित रूप से लापरवाही हुई है। इसमें खुफिया और सुरक्षा चूक की भूमिका रही है, इसलिए संसद में इस पर भी चर्चा होनी चाहिए कि आखिर अगर कोई खुफिया चूक हुई, सुरक्षा चूक हुई, तो उसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया गया। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए। 
 
मैं हड़ताल पर नहीं जाऊंगा : जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर अब्दुल्ला कहते हैं कि हमें उम्मीद है कि इस सत्र में हमें कुछ न कुछ मिलेगा। अगर हमें कुछ नहीं मिलता है, तो हम उसके बाद बात करेंगे। मैं हड़ताल पर नहीं जाऊंगा, कम से कम अभी के लिए, जब तक संसद सत्र चल रहा है। 
 
अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम हमले के दिन से ही, चाहे पुलिस हो, अर्धसैनिक बल हो या सेना, वे उनके (आतंकवादियों) पीछे लगे हुए हैं। अगर उनमें से एक भी मुठभेड़ में मारा जाता है, तो यह अच्छी बात होगी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के निकट तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो पहलगाम हमले में शामिल थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात