1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fire in military vehicle on poonch jammu national highway

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, 4 जवान शहीद

fire in military vehicle
fire in military vehicle in Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। यह हादसा भाता धुरियान क्षेत्र में पुंछ-जम्मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 
 
सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर है। जानकारी मिलने के बाद सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। (भाषा/वेबदुनिया)
अगला लेख
केरल में 10 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे रहे भालू की मौत