Daily Horoscope
✕

बुरे फंसे आजम खान, अमर सिंह ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (15:19 IST)
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस ने कहा कि गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिंह ने बताया, मैंने अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गोमती नगर पुलिस थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था।

सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन पर और उनकी 17 वर्षीय जुड़वां बेटियों को धमकी दी थी। सिंह 30 अगस्त को रामपुर गए थे और खान से कहा था कि उनकी 'बलि' ले लें, लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि सिंह के प्रार्थना पत्र पर आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 153ए, 295ए और 506 शामिल हैं।

सिंह ने हाल ही में एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पर भी निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख