Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

PAK vs AUS Test : पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली के रन आउट होने का किस्सा....

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (14:40 IST)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली के साथ ऐसा कुछ हुआ‍ कि चौका जड़ने की गलतफहमी के चलते वे रन आउट हो गए। इस बल्लेबाज ने 64 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

 
उल्लेखनीय है कि अजहर ने पीटर सिडल की गेंद पर शॉट लगाया और गेंद किनारा लेते हुए गली के पास से निकल गई। हालांकि गेंद बाउंड्री लाइन के पास जाकर रुक गई। मिशेल स्टार्क ने गेंद का पीछा किया और उसे विकेटकीपर टिन पेन की ओर फेंका। अजहर इससे निश्चिंत नजर आए क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर चुकी है, यह समझकर वह दूसरे छोर पर खड़े असाद शफीक से कुछ बातें कर रहे थे कि पेन ने बिना कोई गलती किए विकेट गिरा दिया।
 
अजहर ने 141 गेंदों की अपनी संयमित पारी में 4 चौके लगे। वह इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 15 रन बना पाए थे। 33 वर्षीय अजहर अली इससे पहले दुबई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में केवल 4 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहली पारी में 282 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई।
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख