गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Fake
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:56 IST)

जाली नोटों का सरगना अब्दुल सलाम भारत के हवाले

Fake
नई दिल्ली। सऊदी अरब ने जाली नोटों के गिरोह के सरगना अब्दुल सलाम को गुरुवार को भारत वापस भेज दिया। यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके पहुंचने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
अब्दुल सलाम उर्फ पोडी सलाम केरल के मलप्पुरम का रहने वाला है। कोच्चि के नेदुम्बस्सरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा आबिद चुल्लीकुलवन हसन के पास से जब्त किए गए 9.75 लाख रुपए मूल्य के जाली नोटों की तस्करी के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।
 
एनआईए ने 13 जुलाई 2014 को इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था और 23 जुलाई 2015 को अब्दुल सलाम सहित 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा, भाजपा ने भेजा प्रतिनिधिमंडल