sundarkand

आम चुनाव से पहले फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगा फेसबुक

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (19:12 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक ने देश में आम चुनाव से पहले फर्जी खबरों पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत इंडिया टुडे समूह, फैक्टली तथा फैक्ट क्रीसेंडो समेत 5 नए भागीदार बनाए हैं। इससे पहले फेसबुक बूम और समाचार एजेंसी एएफपी के साथ भी करार कर चुकी है।
 
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि ये भागीदारियां तृतीय पक्ष तथ्य जांच कार्यक्रम के तहत की गई हैं। तीसरे पक्ष के ये संगठन फेसबुक पर पोस्ट, तस्वीर या वीडियो के माध्यम से परोसी जा रहीं गलत एवं भ्रामक सामग्रियों की समीक्षा करेंगे।
 
फेसबुक ने कहा कि सोमवार से इंडिया टुडे समूह, विश्वास डॉट न्यूज, फैक्टली, न्यूज मोबाइल और फैक्ट क्रीसेंडो तथ्यों की परख के लिए फेसबुक के न्यूज स्टोरीज की समीक्षा करेंगे और उनके सही होने की रेटिंग देंगे। उसने कहा कि यह समीक्षा अंग्रेजी, हिन्दी, बंगाली, तेलुगु, मलयालम और मराठी भाषा की सामग्रियों के लिए की जाएगी।
 
फेसबुक ने कहा कि तथ्यों की परख करने वाले ये संगठन जब किसी स्टोरी को फर्जी बता देंगे तब उक्त स्टोरी का न्यूज फीड में प्रसार स्वत: कम हो जाएगा। बार-बार फर्जी खबर देने वाले फेसबुक पेज और डोमेन को विज्ञापन पाने और पैसे कमाने की श्रेणी से भी निकाल दिया जाएगा। फेसबुक ने कहा कि इस तरीके से उसे फर्जी खबरों का न्यूज फीड में प्रसार 80 प्रतिशत तक कम करने में सफलता मिली है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख