शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 मार्च 2021 (12:44 IST)

Weather Alert: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान

New Delhi | दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से 2 युवकों की मौत