1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Electricity consumption increased in the country

देश में बिजली खपत बढ़ी, नवंबर में 8.5 प्रतिशत बढ़कर रही 119.64 अरब यूनिट

Electricity consumption increased in the country
Electricity consumption: देश में बिजली खपत नवंबर में लगभग 8.5 प्रतिशत बढ़कर 119.64 अरब यूनिट रही। त्योहारों और आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिजली की खपत 1 साल पहले इसी अवधि में 110.25 अरब यूनिट और नवंबर 2021 में 99.32 अरब यूनिट थी।
 
नवंबर में किसी 1 दिन में बिजली की अधिकतम मांग 204.60 गीगावॉट (1 गीगावॉट बराबर 1,000 मेगावॉट) रही। यह आंकड़ा नवंबर 2022 में 187.34 गीगावॉट और नवंबर 2021 में 166.10 गीगावॉट था। बिजली मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि अगली गर्मियों में देश की बिजली मांग 229 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी। बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल-जुलाई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंची।
 
उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि व्यापक बारिश के कारण इस साल मार्च, अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में बिजली की खपत बढ़ी जिसका मुख्य कारण आर्द्र मौसम और त्योहारों से पहले औद्योगिक गतिविधियों का बढ़ना था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गर्भवती हुई नाबालिग, चचेरे भाई पर रेप का मामला दर्ज