शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. election commission can announce date of election in gujarat and himachal pradesh
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (11:26 IST)

गुजरात और हिमाचल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

गुजरात और हिमाचल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान - election commission can announce date of election in gujarat and himachal pradesh
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा कर सकता है। आयोग ने दोपहर 3 बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।

कुछ मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि आज केवल हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए ही तारीखों का ऐलान होगा। गुजरात चुनावों की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
गुजरात चुनाव 2 चरणों में होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय चुनाव आयोग को बर्फबारी का भी ध्यान रखना होगा। यह एक चरण में मतदान कराया जा सकता है। 
 
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी को समाप्त होगा। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा किया था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों ही जगहों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रहा हैै। हालांकि पीएम मोदी के गृह राज्य में आम आदमी पार्टी भी भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है।
 
गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 111 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं। वहीं 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 20 विधायक हैं।
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स 1,087 अंक से अधिक चढ़ा