1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED to present Sanjay Raut in court today in money laundering case

धनशोधन मामला : संजय राउत को आज अदालत में पेश करेगी ईडी

Sanjay Raut
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन के एक मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को आज यानी सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश करेगा। ईडी ने शनिवार को राउत की पत्नी वर्षा राउत से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

अदालत ने गत गुरुवार को राउत की ईडी हिरासत की अवधि आठ अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। अदालत ने कहा था कि ईडी ने धनशोधन मामले की जांच में उल्लेखनीय प्रगति की है। ईडी ने तब यह कहते हुए आठ और दिन की हिरासत मांगी थी कि उसने धन के लेनदेन में नई जानकारियों का पता लगाया है।

शिवसेना नेता को उपनगर गोरेगांव में पतरा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।(भाषा)
अगला लेख
नोएडा : ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी सांसद बोले- हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही कि ये यहां हमारी सरकार है...