शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dust storm in Delhi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2020 (22:30 IST)

Weather Updates : दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश से पारा लुढ़का

Weather Updates : दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश से पारा लुढ़का - Dust storm in Delhi
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बृहस्पतिवार को बादलों से ढक गया और तेज धूल आंधी चली, जिसके फलस्वरूप दृश्यता घट गई। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आई है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है।
 
कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गए। इससे बिजली के तारों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह नए पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम था। राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली।
 
उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी और बारिश से खासकर उत्तरी दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया। अन्यत्र तापमान कम से कम दो डिग्री तक तापमान गिरा।

आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 15 अप्रैल से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि आम बात है। निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलवट ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अब तक लू नहीं आई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
बीबीसी ने भारतीय दर्शकों के लिए शुरू किए नए पॉडकास्ट