Hanuman Chalisa
✕

Drone Destination बढ़ाएगा अपने कर्मचारियों की संख्या, 1200 करने की है योजना

2 महीनों में 250 केंद्र तैनात करने की योजना

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (22:35 IST)
Drone Destination to increase its workforce : ड्रोन डेस्टिनेशन (Drone Destination) इस साल के अंत तक अपने कर्मचारियों (employees) की संख्या लगभग 4 गुना कर 1,200 करने की तैयारी में है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी है। विस्तार योजना की घोषणा करते हुए ड्रोन डेस्टिनेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) चिराग शर्मा ने कहा कि कंपनी की योजना 250 केंद्र स्थापित करने की है जिसके जरिए वह सेवाएं देगी।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, किसने सोचा था गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी?
 
2 महीनों में 250 केंद्र तैनात करने की योजना : शर्मा ने कहा कि हम लगभग 350 लोगों की एक टीम हैं। हम अगले 2 महीनों में 250 केंद्र तैनात करने की योजना बना रहे हैं जिसके लिए हम 500 लोगों को नियुक्त करेंगे। प्रौद्योगिकी अपनाने के रुख के आधार पर हम वर्ष के अंत तक 1,200 लोगों की कंपनी बनने का इरादा रखते हैं।

ALSO READ: MQ-9B ड्रोन से बढ़ेगी भारत की समुद्री सुरक्षा, जानिए क्या है इसमें खास
 
ड्रोन का उपयोग कृषि, निगरानी, मानचित्रण, मरम्मत और रखरखाव में होगा : उन्होंने कहा कि कंपनी केवल कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने से लेकर सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला की पेशकश करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां ड्रोन का उपयोग कृषि, निगरानी, मानचित्रण, मरम्मत और रखरखाव सहित अन्य क्षेत्रों में किया जा सकता है।
 
शर्मा ने कहा कि ड्रोन डेस्टिनेशन की प्रशिक्षण के लिए 12 स्थानों पर उपस्थिति है जिसे वह ड्रोन केंद्र में बदलने की योजना बना रहा है। हम अपने नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए उद्योग भागीदारों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की कृषि क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्रों को लगभग 1,000 तक बढ़ाने की योजना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख