मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. shivkumar What did D.K. Shivkumar say about BJP or Modi wave?
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (21:57 IST)

BJP या मोदी की लहर को लेकर क्या बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार

भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा

BJP या मोदी की लहर को लेकर क्या बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार - shivkumar What did D.K. Shivkumar say about BJP or Modi wave?
D.K. Shivkumar : कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार (D.K. Shivakumar) ने तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की कोई लहर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (India) केंद्र में सरकार का गठन करेगा।

 
भाजपा या प्रधानमंत्री के पक्ष में कोई लहर नहीं : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए केरल आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा या प्रधानमंत्री के पक्ष में कोई लहर नहीं है और यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि भाजपा अपने लगभग 100 मौजूदा सांसदों को आगामी चुनावों के दौरान मैदान में नहीं उतार रही।

 
भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा : शिवकुमार ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा और उनसे पूछा कि उन्होंने केरल के विकास में क्या योगदान दिया है? उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर चुनाव लड़ने से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नैतिक रूप से बाध्य हैं। चंद्रशेखर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिकी राज्यमंत्री हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
500 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे रामलला