Hanuman Chalisa
✕

भारत में खुला पहला डॉग होटल

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:11 IST)
नई दिल्ली। गुरुग्राम में खोले गए इस होटल का नाम Critterati है। इस होटल में लग्‍जरी सुइट भी है, जिसमें आपके प्यारे डॉगी के लिए वेलवेट के बिछौने वाला बड़ा बेड, टीवी और एक प्राइवेट बाल्कनी भी है। श्वानप्रेमी यहां अपने प्यारे डॉगी को लाकर खुश कर सकते हैं। इस होटल में स्‍पा, कैफे और स्विमिंग पूल का इंतजाम है।
z
 
इस होटल में लग्जरी सुइट भी है, जिसमें आपके प्यारे डॉगी के लिए वेलवेट के बिछौने वाला बड़ा बेड, टीवी और एक प्राइवेट बाल्कनी है। इस होटल में एक रात का किराया है लगभग साढ़े चार हजार रुपए। होटल की छत में कुत्तों के लिए स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। 
 
यहां पर आयुर्वेदिक ऑयल से कुत्तों की मसाज करने के साथ ही उन्हें स्पा भी दिया जाता है। होटल में 24 घंटे वेटनेरी डॉक्‍टर मौजूद रहते हैं। यहां पर एक ऑपरेशन थ‍िएटर भी बनाया गया है, जिसमें हर वक्त मेडिकल यूनिट हाजिर रहती है। 
 
इस होटल में कुत्तों के लिए प्ले रूम भी बनाया गया है। यहां एक डॉग कैफे भी है जिसमें कुत्तों के पंसदीदा फूड आइटम परोसे जाते हैं। इस कैफे के मेन्यू में चावल-चिकन, मफिन, पैनकेक और आईसक्रीम जैसी कई चीजें शामिल हैं। यही नहीं कुत्तों के लिए बिना एल्कोहॉल वाली बेल्जियम बियर का भी इंतजाम है। 
 
होटल के चीफ एग्जीक्यूटिव दीपक चावला का कहना है कि उन्‍होंने डॉग लवर्स के लिए यह होटल इसलिए खोला ताकि वह अपने कुत्तों को ऐशो-आराम मुहैया कर सकें। उन्होंने डेली मेल को बताया, 'यहां पर चीजें काफी अलग हैं। दिन की शुरुआत सुबह सात बजे पॉटी ब्रेक से होती है, उसके बाद नाश्ता लगाया जाता है। फिर से पॉटी ब्रेक और उसके बाद दो घंटों का प्ले सेशन, फिर स्विमिंग सेशन और कैफे टाइम के साथ प्ले सेशन होता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख