शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dera chief Gurmeet Ram Rahim granted 21-day furlough to meet family
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 नवंबर 2023 (20:49 IST)

सवालों के घेरे में राम रहीम की 21 दिन की Furlough? फिर जेल से बाहर आएगा बाबा, 21 महीनों में 6ठी बार अस्थायी रिहाई

सवालों के घेरे में राम रहीम की 21 दिन की Furlough? फिर जेल से बाहर आएगा बाबा, 21 महीनों में 6ठी बार अस्थायी रिहाई - Dera chief Gurmeet Ram Rahim granted 21-day furlough to meet family
Baba Gurmeet Ram Rahim : हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh ) को 21 दिन के लिए जेल से बाहर रहने की मंजूरी दी है। बाबा दो बलात्कार मामलों में सजा काट रहा है। साथ ही दो अलग-अलग हत्या के मामलों में आजीवन कारावास काट रहा है। ये मंजूरी 21 महीने की अवधि के भीतर छठी बार अस्थायी रिहाई है। राम रहीम के खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पैरोल और फरलो (Furlough) देने के फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
मिली थी 40 दिन की पैरोल : इससे पूर्व जनवरी में डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे इतने ही दिन की पैरोल मिली थी। हालांकि इस बार वह फरलो पर बाहर आएगा। 
 
क्या होता है पैरोल और फरलो का अर्थ : पैरोल का मतलब किसी कैदी को किसी विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर रिहा करना है, जबकि फरलो जेल से कम समय के लिए अस्थायी रिहाई है। फरलो सजा के 3 साल पूरे होने पर दी जाती है।
 
तलवार से काटा था केक : जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दिए जाने पर काफी विवाद हुआ था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा चीफ का अधिकार है।

राम रहीम को उसी पैरोल के दौरान तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था। उससे पहले पैरोल पर बाहर रहते हुए राम रहीम ने कई ऑनलाइन सत्संग सेशन आयोजित किए थे।

नवंबर का महीना है खास : नवंबर महीना डेरा सच्चा सौदा के लिए बेहद खास है। इस महीने की कार्तिक मास की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा आगामी 27 नवंबर को है।

इस दिन डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे।
 
राजनीतिक विंग है भंग : दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा का राजस्थान के श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में काफी अनुयायी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रमुख को पैरोल मिलने को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की श्री गगानगर के बुधरवाली व मोडिया खेड़ा में भी शाखाएं हैं।

हालांकि पिछले कुछ महिनों से डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग भंग है मगर उसके बावजूद डेरा प्रमुख की पैरोल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। Edited by:  Sudhir Sharma