1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delivary date of Jio 4G phone

तो यह है जियो 4जी फीचर फोन की डिलीवरी तारीख

Jio 4G phone
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में धमाल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो के नए 4जी फीचर फोन 'जियोफोन' की डिलीवरी 24 सिंतबर से शुरू हो जाएगी। जियोफोन को पहले छोटे शहरों और कस्बाई बाजारों में उतारा जाएगा। 
 
कंपनी द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जियोफोन देश में डिजिटल अंतर को पाटने वाला मोबाइल फोन होगा और इसी वजह से पहले ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है। जियोफोन के उपभोक्ताओं को वॉयस कॉल, एसएमएस, रोमिंग और एसटीडी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। कंपनी का कहना है कि अभी इस फोन पर चैटिंग के अतिप्रचलित ऐप व्हाट़स ऐप मौजूद नहीं है और इसकी जगह जियो-शेयर एप्लीकेशन है।
        
जियोफोन का बैक कैमरा 2.0 मेगापिक्सल और फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा VGA है। यह फोन वीडियो कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। इस लिहाज से फ्रंट कैमरा ठीक ठाक है। इसकी 2.4 इंच की स्क्रीन काफी ब्राइट है, जिससे वीडियो देखना अधिक अच्छा लगेगा। जियोफोन में 2000 एमएएच है, जो 15 दिन का स्टैंडबाई टाइम देती है। इसमें 512 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल स्टोरेज और 128 जीबी की एक्सपैंडल मेमोरी है।
 
जियोफोन नए केएआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसे जब भी बंद कर दोबारा ऑन किया जाएगा जियोफोन स्वत: अपडेट हो जाएगा। जियोफोन में वॉयस कमांड भी है और यह अंग्रेजी, हिंदी सहित 22 भारतीय भाषाओं में काम करता है।  जियो के सभी एप्लीकेशन इस फोन पर उपलब्ध हैं। जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो- म्यूजिक, जियो-पे इसमें खास हैं। ग्राहक छह हजार से अधिक फिल्में जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। एफएम रेडियो और यू-ट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप भी इस पर आसानी से चलते हैं। (वार्ता)
अगला लेख
दुर्गा पूजा में आने वाले पर्यटकों के लिए पास