suvichar
✕

मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबर, मिलेगा इस बड़ी परेशानी से छुटकारा

Updated: रविवार, 2 सितम्बर 2018 (20:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को अब अपने पुराने अपठनीय मेट्रो कार्ड को बदलने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और स्टेशनों पर यात्री अपने ऐसे कार्डों को ग्राहक सेवा अधिकारी से तत्काल बदलवा सकेंगे।
 
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पहले ऐसे पुराने कार्ड को बदलवाकर नया कार्ड लेने में पांच या ज्यादा दिनों का इंतजार करना पड़ता था। डीएमआरसी अधिकारियों ने हालांकि कहा कि जिन कार्ड को बदलवाया जाना है उनको सही स्थिति में होना चाहिए। 
 
दिल्ली मेट्रो ने अब किसी तकनीकी वजह से मेट्रो गेट पर नहीं चलने वाले स्मार्ट कार्डों को वापस लेने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया है। 
 
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, 'ऐसे भौतिक रूप से ठीक अपठनीय कार्डों जिन्हें स्टेशन पर जमा कराया गया था और उन्हें पांच दिन बाद फिर से लिया जाना था उन्हें अब मेट्रो स्टेशनों के ग्राहक सेवा केंद्र से मुफ्त में नए स्मार्ट कार्ड से तत्काल बदला जा सकेगा।' (भाषा) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख