गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Deputy CM Sisodia accuses Assam Chief Minister of scam
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 जून 2022 (16:19 IST)

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लगाया असम के मुख्‍यमंत्री पर घोटाले का आरोप

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लगाया असम के मुख्‍यमंत्री पर घोटाले का आरोप - Delhi Deputy CM Sisodia accuses Assam Chief Minister of scam
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को असम के मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि असम के सीएम ने अपनी पत्नी की कंपनी को फायदा पहुंचाया है। 
 
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री हिमंता ने पत्नी को ठेके दिलवाकर उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाया। उन्होंने पीपीई किट खरीद में घोटाले का आरोप लगाया। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही मनी लांडरिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि आने वाले समय में दिल्ली के‍ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी फर्जी मामले में फंसाया जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
चीन में बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी, चालक की मौत, 7 यात्री घायल