सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi CM atishi on fog in yamuna
Last Updated : रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (12:51 IST)

आतिशी ने बताया, यमुना की सतह पर क्यों जमे जहरीले झाग?

fog in yamuna
Delhi Pollution : दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आनंद विहार हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार लोगों को प्रदूषण से निज़ात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत क्यों जम रही है। ALSO READ: दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप
 
यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश बिना किए फैक्ट्री वेस्ट यमुना में डालता है। आज से दिल्ली जल बोर्ड वहां एक ड्राइव चला रही है। उसके तहत वहां पर फोम को कम किया जाएगा। वो चाहे काम खराब करने की कोशिश करें लेकिन दिल्ली सरकार हमेशा लोगों के लिए समाधान निकालती है।
आनंद विहार इलाके में AQI 445 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आनंद विहार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर है। यहां पर दिल्ली के बाहर से भी बहुत बसें आती हैं, पास में कौशाम्बी बस अड्डा भी है। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में ज्यादातर डीजल बसें चल रही हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि AQI में खास तौर पर दो समय, देर रात और सुबह के समय काफी उतार-चढ़ाव होता है। दिल्ली में बसें अब CNG और Electric से चल रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में डीजल बसें अभी भी आनंद विहार और कौशांबी डिपो पर चल रही हैं। इन बसों से निकलने वाला धुआं इलाके के AQI को प्रभावित कर रहा है। AQI में उतार-चढ़ाव इन बसों के आने और जाने के समय के साथ होता है। 
उन्होंने कहा कि मैं यूपी सरकार से अपील करता हूं कि जैसे हमने यहां कदम उठाए हैं, अगर कौशांबी डिपो पर भी ऐसे ही कदम उठाए जाएं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
 
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
Edited by : Nrapendra Gupta