biodatamaker

दिल्ली फिर वायु प्रदूषण की चपेट में, हवा की गुणवत्ता ‘खराब’

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (13:21 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक बार वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा दिखाई दे रहा है। वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह थोड़ी देर के लिए ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंच गई थी।
 
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पीएम10 सुबह 10 बजे 225 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 माप में, 10 माइक्रोमीटर जितना कण होता है, जो सांस लेते समय फेफड़ों में जा सकता है। इन कणों में धूल, पराग और ‘मोल्ड’ बीजाणु शामिल हैं।
 
दिल्ली में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 207 रहा। वह सोमवार को 179 था। वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।
 
‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम के कारण वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार तक ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंच सकती है। सफर के अनुसार सोमवार को पराली जलाने के 298 मामले सामने आए।
 
इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बधुवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख