मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Death toll in Raigad landslide rises to 22
Written By
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (22:53 IST)

Maharashtra: रायगढ़ में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 22

Maharashtra: रायगढ़ में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 22 - Death toll in Raigad landslide rises to 22
Landslide In Raigad: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के बचाव दलों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव (Irshalwadi village) में मलबे से 5 और शव बरामद किए जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि सुबह से अब तक 5 लोगों के शव निकाले गए जिनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। अधिकारी ने कहा कि कुल 21 मृतकों में 4 बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र 6 महीने से 4 साल के बीच है और इनमें 2 भाई-बहन भी शामिल हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ के दलों ने बीती रात अभियान रोक दिया था और आज बारिश के बीच सुबह साढ़े 6 बजे उन्होंने पहाड़ी इलाके में स्थित भूस्खलन स्थल पर फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण और मलबे के अंदर फंसे लोगों के रिश्तेदार बचाव दलों की सहायता कर रहे हैं।
 
मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय जिले रायगढ़ में बुधवार रात पहाड़ी इलाके में स्थित आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भीषण भूस्खलन हुआ था। गुरुवार तक 16 लोगों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि गांव के कुल 228 निवासियों में से 21 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 93 निवासियों का पता लगाया जा चुका है। हालांकि कुल 114 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
अधिकारी ने कहा कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने या धान की बुवाई के काम से गांव से बाहर गए थे। उन्होंने कहा कि चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्रों और खुदाई करने वालों को आसानी से नहीं ले जाया जा सकता। एनडीआरएफ कर्मियों को खराब मौसम के कारण गुरुवार शाम भूस्खलन स्थल पर खोज व बचाव अभियान रोकना पड़ा था।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अटूट संकल्प! दिव्यांग ज्योति ने ट्रायसिकल से की अमरनाथ यात्रा