मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. crime, loot, bank loot, UP crime,
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 जुलाई 2021 (17:48 IST)

आगरा में सवा 8 करोड़ की डकैती, चेहरों को ढंका, कर्मचारियों को बनाया बंधक और लूट गए 17 किलो सोना-नकदी

आगरा में सवा 8 करोड़ की डकैती, चेहरों को ढंका, कर्मचारियों को बनाया बंधक और लूट गए 17 किलो सोना-नकदी - crime, loot, bank loot, UP crime,
आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े हुई घटना ने शहर भर में सनसनी फैलाकर रख दी है। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में चार बदमाश घुसकर यहां से 17 लाख का सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों ने वारदात से पहले यहां के स्टाफ को बंधक बनाया और फिर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने यहां स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। बदमाश कहां से आए थे और किस तरफ गए हैं। यह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वहीं कमला नगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात से एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
यहां कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। उनके हाथों में हथियार थे।

उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। लूटे गए 17 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा है। 
ये भी पढ़ें
फ्रांस ने दी AstraZeneca टीका लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति