रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress general secretary Priyanka Gandhi learned the tricks of making dosa in a restaurant
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (14:18 IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रेस्तरां में सीखे डोसा बनाने के गुर (वीडियो)

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi learned tricks of making dosa:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने चुनावी राज्य कर्नाटक में बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और यहां एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे। प्रियंका वीडियो ट्‍वीट कर कहा- आज सुबह दिग्गज मायलरी होटल में डोसा बनाने का आनंद लिया। 
 
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं कुछ अन्य लोगों के साथ प्रियंका मैसुरु के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक ‘मयलारी होटल’ में नाश्ता करने गई थीं।
 
इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। इस पर रेस्तरां का मालिक फौरन मान गया और उन्हें रसोई में ले गया।
डोसा बनाने के लिए उन्होंने तवे पर डोसे का घोल डाला और उसे बिल्कुल सही आकार में फैलाया। हालांकि समय पर नहीं पलट पाने के कारण कम से कम दो डोसे जल गए, जिससे आसपास के लोग हंस पड़े। बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली। (भाषा/वेबदुनिया)
ये भी पढ़ें
मंदिर की ज्योत से नोएडा की गौर सिटी में लगी आग, कई फ्लैट चपेट में