sundarkand

स्थापना दिवस पर बोली कांग्रेस, हमारे लिए हमेशा सबसे पहले भारत है

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (11:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर पार्टी ने कहा कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है।

स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे।
 
स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख