शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress candidate for jhabua and bijepur legislativ assemblies seats
Written By
Last Updated : गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (00:22 IST)

कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार - congress candidate for jhabua and bijepur legislativ assemblies seats
भोपाल। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

दिलीप कुमार पांडा ओडिशा की बीजेपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भूरिया यह लोकसभा चुनाव हार गए थे। वे मनमोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रहे थे।
 
जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूरिया को झाबुआ से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान के साथ ही 21 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।