sundarkand

Bihar : कांग्रेस ने फिर उठाई राज्य के विशेष दर्जे की मांग, CM नीतीश कुमार से की यह अपील...

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (19:16 IST)
Congress again raised this demand regarding Bihar : कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग फिर उठाए जाने के बाद शनिवार को कहा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मांग को लेकर अपने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कराने की हिम्मत दिखाएंगे।
ALSO READ: कर हस्तांतरण राज्यों का अधिकार, कोई उपकार नहीं : जयराम रमेश
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) को भी विशेष राज्य के दर्जे के संदर्भ में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। जद (यू) ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की अपनी वर्षों पुरानी मांग भी दोहराई।
 
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जद (यू) ने एक प्रस्ताव पारित करके बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने की मांग दोपहराई है। उन्होंने सवाल किया, क्या मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट से भी ऐसा प्रस्ताव पारित कराने की हिम्मत दिखाएंगे। क्या बिहार के मुख्यमंत्री पूरे दमखम के साथ इस मांग को रखेंगे?
<

JDU ने एक प्रस्ताव पारित करके बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने की मांग दोहराई है।

क्या मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट से भी ऐसा प्रस्ताव पारित कराने की हिम्मत दिखाएंगे।

क्या बिहार के मुख्यमंत्री दमदारी से इस मांग को रखेंगे?

और अपनी नई पारी में TDP का क्या रुख है? इसने अभी तक… pic.twitter.com/EZ3emxEfIl

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 29, 2024 >
रमेश ने भाजपा की एक अन्य प्रमुख सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी का उल्लेख करते हुए कहा, अपनी नई पारी में तेदेपा का क्या रुख है? इसने अभी तक आंध्र प्रदेश के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव पारित क्यों नहीं किया है? यह एक ऐसा वादा है, जिस पर 30 अप्रैल 2014 को पवित्र शहर तिरुपति में ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री ने काफ़ी ज़ोर दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख