Daily Horoscope

कांग्रेस ने उठाई कोचिंग संस्थानों के लिए व्यापक नीतिगत समाधान की आवश्यकता

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2024 (19:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोचिंग संस्थानों (coaching institutes) से जीएसटी संग्रह के आंकड़ों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि भारत को कोचिंग संस्थानों की तेजी से बढ़ती संख्या के लिए एक व्यापक नीतिगत समाधान की आवश्यकता है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने राज्यसभा में शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार द्वारा एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दिए जवाब का उल्लेख किया और कहा कि पिछले 5 वर्षों में कोचिंग संस्थानों से जीएसटी संग्रह 2,241 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,517 करोड़ रुपए हो गया है।

ALSO READ: सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा और जद (एस) का 7 दिवसीय मैसूर चलो मार्च
 
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि कोचिंग संस्थानों से जीएसटी संग्रह 2019-2024 के बीच तेजी से बढ़कर 2,241 करोड़ रुपए से 5,517 करोड़ रुपए हो गया है। यह जीएसटी संग्रह में आश्चर्यजनक रूप से 146 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

ALSO READ: मदन राठौड़ बने राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, सीएम शर्मा समेत अनेक राजनेताओं ने किया स्वागत
 
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भूमिका बेहतर प्रवर्तन की हो सकती है, लेकिन ऐसा संभवत: बढ़ते बाजार के आकार से भी हुआ है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चिंता की बात यह है कि वित्त वर्ष 2024 में 18 प्रतिशत की दर से 5,517 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह सालाना 30,653 करोड़ रुपए का कोचिंग बाजार बता रहा है। यह बेहद चिंताजनक आंकड़ा है, क्योंकि यह वित्त वर्ष 2024 में उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय बजट के आवंटन के लगभग दो-तिहाई के बराबर है। जीएसटी के आंकड़े संभवत: कोचिंग संस्थानों के बाजार को कम आंक रहे हैं।
 
रमेश ने कहा कि भारत को कोचिंग संस्थानों की इस तेजी से बढ़ती संख्या के लिए एक व्यापक नीतिगत समाधान की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम को संशोधित किए जाने की आवश्यकता है और स्कूल पाठ्यक्रम के अनुरूप लाया जाना चाहिए, सभी परीक्षार्थियों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है और शिक्षा की गुणवत्ता में निवेश किया जाना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख