Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 4 बच्चों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (19:07 IST)
Rewa Building Collapse Case : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक खाली पड़े भवन की दीवार गिर जाने से 4 बच्चों की मौत हो गई और एक महिला एवं एक बच्चा घायल हो गए। यह घटना गढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास हुई। हादसे को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने दुख व्‍यक्त किया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना गढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास हुई। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ‘सनराइज पब्लिक’ स्कूल के बच्चे घर जा रहे थे, तभी पास में ही एक खाली पड़े भवन की दीवार उनके ऊपर गिर गई।
 
जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे उस समय एक ‘केयरटेकर’ के साथ घर जा रहे थे तथा जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक चार की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि एक महिला और एक अन्य बच्चे को चोटें आई हैं, जिन्हें आगे के इलाज के लिए रीवा ले जाने की सलाह दी गई।
 
पाल ने बताया कि प्रशासन मलबा हटा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और प्रभावित परिवारों को जल्द ही राहत राशि दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान अंकिता गुप्ता (पांच), मान्या गुप्ता (सात), सिद्धार्थ गुप्ता (पांच) और अनुज प्रजापति (पांच) के रूप में हुई है।
<

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है।

मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 3, 2024 >
पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने जताया दुख : हादसे को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने दुख व्‍यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है। मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

अगला लेख