रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. College student gang-raped by 5 men in front of friend in Tamilnadu
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (20:48 IST)

दोस्त के सामने 5 लोगों ने किया कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप

दोस्त के सामने 5 लोगों ने किया कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप - College student gang-raped by 5 men in front of friend in Tamilnadu
चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम में कॉलेज की एक छात्रा के साथ उसके दोस्त के सामने 5 लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। यह घटना बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे की है, जहां छात्रा अपने दोस्त के साथ बात कर रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
वेबदुनिया तमिल की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे पर सायं 7 बजे के लगभग एक निजी स्कूल के पास छात्रा अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी वहां 5 लोग आए और उन्होंने चाकू की नोक पर 20 वर्षीय छात्रा को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की और उसके साथी ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को जान से मारने और दफनाने की धमकी दी। दोनों छात्र-छात्रा एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। 
 
घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची और फिर उसने घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर लाइट न होने के कारण अंधेरा था।

लड़की ने भी पुलिस को बताया कि अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों के चेहरे ढंग से नहीं देख पाई। हालांकि उसने विमल नाम पुकारते हुए आरोपियों को सुना था। इसी आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपाडू गांव से विमल नाम के आरोपी को खोज निकाला। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। 
ये भी पढ़ें
ओडिशा : कटक में मकर मेला के दौरान भगदड़, एक की मौत, 20 अन्य घायल