सम्बंधित जानकारी
- बर्फ में फंसे 9 लोगों की SDRF ने बचाई जान, वाहन फिसलकर चट्टान में फंस गया था
- Weather Prediction : पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, मध्यभारत में हो सकती है बारिश
- Weather Predict : बर्फबारी के कारण हिमाचल में 636 रास्ते बंद, गुजरात में शीतलहर की चेतावनी
- Weather update : उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज बंद
- Weather Forecast : उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 29 और 31 जनवरी को इन राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी
Weather Predict : उत्तर भारत में जारी शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क हो गया है, 10 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, क्योंकि उत्तर भारत में कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में अब तक दिख रहा है और ठंड काफी बढ़ गई है। इस ठंड का असर आगे भी दिखेगा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं 10 फरवरी को जारी रहेंगी जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में रात और सुबह के समय बेमौसम सर्दी बढ़ेगी, क्योंकि अमृतसर, हिसार, अंबाला, करनाल, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, जयपुर समेत अधिकांश शहरों में तापमान गिरकर सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे चला जाएगा और शीतलहर के हालात बनेंगे।
मध्यभारत में भी अब पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मौसम शुष्क होगा व इन राज्यों में भी ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। लेकिन मौसम साफ होने से दिन में पारा कुछ ऊपर जा सकता है।
दूसरी ओर महाराष्ट्र के कुछ भागों में आर्द्रता बनी हुई है, क्योंकि यहां एक सर्कुलेशन बना है। इससे उम्मीद है कि मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों तक हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।
एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से लेकर मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से कर्नाटक और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पर एक तरफ से शुष्क हवाएं और दूसरी ओर से आर्द्र हवाएं आ रही हैं। इसके चलते तटीय आंध्रप्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्सों और तेलंगाना में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों और इससे सटे इलाकों पर बने सर्कुलेशन के कारण दक्षिणी केरल के शहरों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में 2 दिन और बढ़ेगी ठंडक : मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आ रही सूखी व ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश पर हो रहा है। अगले 2 दिन में इंदौर समेत पश्चिमी मप्र में तापमान में मामूली बढ़त होगी, लेकिन ठंडी बनी रहेगी।
