सम्बंधित जानकारी
- उत्तर भारत में 5 दिन पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
- Weather Alert: दिल्ली में गिरा पारा, शीतलहर चलने की आशंका
- Weather Alert: बिहार में छाया घना कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के आसार
- Weather Alert: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, कई राज्यों में हुई वर्षा
- Weather Alert: महाराष्ट्र और एमपी में हुई वर्षा, अन्य राज्यों में वर्षा की संभावना, शीतलहर बढ़ी
Weather Update: राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में क्रिसमस के बाद गिरेगा तापमान
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाकों में बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर और इससे सटे दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जमी ठंड देखी गई। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में पाला पड़ने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों पर अलग-अलग हल्की बारिश संभव है।
दिल्ली में क्रिसमस के बाद गिरेगा तापमान : बीते कुछ दिनों में दिल्ली में सुबह-शाम ठंड अपने पैर फैलाती दिखाई दे रही है, लेकिन इसके बावजूद क्रिसमस से पहले राजधानी में शीतलहर की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। हालांकि आमतौर पर शीतलहर का प्रकोप दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही दिखाई देता है। राजधानी का तापमान लगातार 7वें दिन 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अगले 1 हफ्ते तक तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना भी नहीं है।
Himachal Pradesh: Parts of the state are covered in a blanket of snow as the region continues to receive snowfall. Visuals from Narkanda (pics 1-3) and Mandhol village (pic 4) in Shimla district. pic.twitter.com/S9SuW3wjRs
— ANI (@ANI) December 18, 2021
आईएमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो और लगातार 2 दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो। हालांकि दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों के लिए एक दिन के लिए भी मानदंड पूरे हो तो शीतलहर घोषित कर दी जाती है। शीतलहर के लिए अन्य मानदंड तब होता है जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है।
राजस्थान में शीतलहर, चुरू में तापमान शून्य से नीचे : उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं, जहां रात का पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। बीती शुक्रवार रात राज्य के फतेहपुर व चुरू में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से नीचे (-) 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पड़ोस के चुरू में यह (-) 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नागौर में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री, संगरिया व सीकर में 0.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.0 डिग्री, गंगानगर में 1.1 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री से लेकर 24.2 डिग्री के बीच है, वहीं राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में आगामी दिनों में तीव्र शीतलहर चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। मौसम में आए बदलाव का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ रहा है।
