dharma sangrah
✕

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा शीत प्रकोप, उत्तर भारत में बर्फबारी व दक्षिण में वर्षा की संभावना

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (08:34 IST)
Weather Updates: मौसम के तेवर अब तीखे होते जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शीत प्रकोप बढ़ गया है तथा उसने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड (cold) बढ़ गई है, जहां रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।
 
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1 डिग्री कम है, वहीं आईएमडी के अनुसार देश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच एक ताजा, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
 
ओलावृष्टि की चेतावनी : आईएमडी ने 12 दिसंबर से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों और संपत्ति को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, उत्तरी मध्यप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।
 
दक्षिण में बारिश की संभावना : तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख