dharma sangrah
✕

Weather Update: UP में हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ी, जानिए अन्य राज्यों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर की बदलेगी फिजा

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (08:55 IST)
  • पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी
  • अनेक राज्यों में बारिश हुई
  • ओडिशा में छाएगा घना कोहरा
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और यूपी-बिहार (UP-Bihar) समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों को हाल-फिलहाल सर्दी (winter) के सितम से राहत मिली ही थी कि 14 फरवरी को बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में हुई बारिश (rain) ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का मौसम फिलहाल मिलाजुला है, मगर आने वाले दिनों में इसमें काफी बदलाव होने वाले हैं।
 
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की फिजा अगले कुछ दिनों में बदल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) जैसे पहाड़ी राज्यों में होने वाली बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है।

ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का मौसम समापन की ओर, दिल्ली-NCR में कोहरा
 
अभी सर्दी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई: मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है, क्योंकि मैदानी इलाकों में बारिश से पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बर्फबारी उम्मीद है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी 20 फरवरी को जारी रहेगी। 21 फरवरी को भी बारिश होगी लेकिन पहले से कमजोर स्थिति में होगी। अब उत्तर भारत को कोहरे से भी निजात मिल गई है।
 
कल यहां-यहां हुई बारिश : उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जना हुई। इतना ही नहीं, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। बारिश का आलम यह था कि सड़कों पर पानी लबालब भर गया। यही हाल यूपी के कुछ जिलों में भी देखने को मिला। हालांकि दिल्ली में बारिश की संभावना थी, मगर कहीं बारिश हुई नहीं।

ALSO READ: Weather Update: मैदानी इलाकों में होगी सर्दी कम, पहाड़ों पर ठंड जारी
 
पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ तथा 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है। मराठवाड़ा और आसपास के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 17 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार, 15 फरवरी को उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। साथ ही मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
अगले कुछ दिनों का मौसम का मिजाज: आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ों पर फिर बर्फफारी होगी जिससे एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है और 21 फरवरी तक जारी रह सकती है। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख