ramcharitmanas
✕

चीन का दोगलापन, समझौते तोड़ तैनात किए LAC पर सैनिक

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (17:19 IST)
जम्मू। एलएसी पर चीनी सेना द्वारा बातचीत के साथ साथ सैनिकों व सैन्य साजोसामान की तैनाती को भी बढ़ाने की कवायद भारतीय सेना के लिए परेशानी पैदा करने लगी है। भारतीय सेना ने इसे माना है कि पिछले महीने वार्ता के 9वें दौर को जारी रखने के साथ साथ चीन ने वादाखिलाफी करते हुए लद्दाख सीमा पर पैंगांग झील के आठों फिंगर्स के इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त सैनिकों व तोपखानों की तैनाती की थी।
 
पिछले महीने 24 तारीख को दोनों पक्षों में 9वें दौर की बातचीत करीब ढाई महीनों के बाद तनातनी के बीच हुई थी। हालांकि इस दौर में भी यथास्थिति बनाए रखने और अतिरिक्त सैनिकों व साजोसामान की तैनाती नहीं किए जाने का वादा तो हुआ पर चीनी सेना ने खुद ही मौखिक समझौतों को तोड़ दिया।
ALSO READ: अब Corona Vaccine को लेकर भारत और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा
सेनाधिकारियों के बकौल, पैंगांग झील के दक्षिणी किनारों पर स्थित एक से 8 फिंगर्स के चीनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में पीएलए ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। करीब दो दर्जन 155 मिमी व्यास वाली पीएजेड तोपखानों को भी आगे लाया गया है।
 
सेना सूत्रों का कहना था कि भारतीय सेना पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और उसने चीनी सेना की वादाखिलाफी के प्रति अपना रोष दर्ज करवाया है। साथ ही भारतीय जवानों को किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार रहने को कहा है।
ALSO READ: चीन से सीमा पर तनाव के बीच रक्षा के लिए मामूली बजट
मिलने वाले समाचार कहते हैं कि चीनी सेना भयानक सर्दी के कारण अब प्रतिदिन अपने उन जवनों को अग्रिम मोर्चों से रोटेशन के आधार पर भी आगे पीछे कर रही है, जहां तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे है। भारतीय पक्ष द्वारा भी ऐसा ही किया जा रहा है।
 
दोनों सेनाओं की प्रक्रिया में अंतर बस इतना है कि पीएलए द्वारा प्रतिदिन ऐसा किया जा रहा है और भारतीय सेना सप्ताह में एक बार ही ऐसा कर रही है क्योंकि उसने अग्रिम मोर्चों पर अधिकतर सियाचिन में तैनात जवानों को ही तैनात किया है, जिनके पास शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान में ड्यूटी करने का अनुभव है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख