शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chhattisgarh itbp personnel killed dispute narayanpur kadenar camp
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (11:52 IST)

छत्तीसगढ़ में ITBP के जवानों के बीच आपसी भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ में ITBP के जवानों के बीच आपसी भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल - chhattisgarh itbp personnel killed dispute narayanpur kadenar camp
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।
 
खबरों के अनुसार नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। जवानों ने अंधाधुन गोलियां चलाईं। इसमें 6 जवानों की मौके पर मौत हो गई। 
 
इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चॉपर की मदद से राजधानी रायपुर के अस्पताल में लाया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 
खबरों के मुताबिक मृत जवानों में दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। अभी इनके नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जो यहां कैंप में तैनात किए गए थे। जवानों में यह आपसी भिड़त का कारण सामने नहीं आया। मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
सुंदर पिचाई संभालेंगे Alphabet की कमान, बन जाएंगे दुनिया के शक्तिशाली CEO में से एक