शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Centre standing on brink of bankruptcy: Yashwant Sinha
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (22:27 IST)

यशवंत सिन्हा बोले, केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर

यशवंत सिन्हा बोले, केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर - Centre standing on brink of bankruptcy: Yashwant Sinha
अहमदाबाद। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मंदी के कारण केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टर में मांग का अंत होने के कारण अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में निकाली गई 'गांधी शांति यात्रा' में शामिल सिन्हा ने यह बयान दिया।
 
उन्होंने दोहराया कि सीएए विफल हो चुकी अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा रचा गया षड्यंत्र है।
ये भी पढ़ें
Weather Prediction : शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, कई जगहों पर तापमान शून्‍य से नीचे