biodatamaker
✕

केन्द्र का निर्देश, बच्चा चोरी की अफवाह पर हो रही हत्याएं रोकें राज्‍य

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (16:56 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र ने गुरुवार को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों के बाद भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं को रोकने के लिए कहा। गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने व्हाट्सएप को, गैरजिम्मेदार एवं बवाल मचाने वाले संदेशों को फैलने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया था।


बीते दो महीनों में बच्चा चोरी के संदेह में देशभर में 20 से अधिक लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया है और ताजा मामला महाराष्ट्र के धुले जिले का है जहां भीड़ ने पांच लोगों की पीट-पीटकर जान ले ली। गृह मंत्रालय ने एक परामर्श में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से बच्चा चोरी की अफवाहों का जल्दी पता लगाने के लिए पैनी नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए असरदार उपाय शुरू करने को कहा।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, केन्द्र ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाकर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने को कहा। उनके अनुसार, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से जिला प्रशासनों को असुरक्षित क्षेत्रों की पहचान करके जागरूकता फैलाने तथा विश्वास बहाल करने का निर्देश देने को कहा गया।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से प्रभावित लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए बच्चों के अपहरण की शिकायतों की जांच उचित ढंग से करने को कहा गया। गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने व्हाट्सएप को, गैरजिम्मेदार एवं बवाल मचाने वाले संदेशों को फैलने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख