1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Cash bank public bank

हो सकता है नकदी का संकट, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Cash
सिरसा। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक 28 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


दरअसल, 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है और अगले दिन रविवार है। 30 अप्रैल सोमवार को भी बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे और इस कारण शुक्रवार के बाद एटीएम में कैश नहीं डाला जाएगा।

हालांकि लंबी छुट्टियां होने पर बैंक अतिरिक्त कैश का इंतजाम करते हैं, लेकिन पिछले दिनों नकदी समस्या जैसे हालात पुन: बनने पर स्थिति बिगड़ सकती है। (वार्ता)
अगला लेख
ICC ने ट्वीट किया प्रधानमंत्री मोदी और आसाराम का वीडियो, मांगी माफी