सम्बंधित जानकारी
- Monsoon Rain Updates : मुंबई में मानसून की दस्तक, जलभराव से आमजन परेशान, 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान (Photos)
- मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून अपडेट: 13 राज्यों में येलो अलर्ट, मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
- विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भारी गड़बड़ी, 8 पैसेंजर्स घायल; 3 की हालत बेहद नाजुक
दर्दनाक हादसा : मुंबई में भारी बारिश के कारण इमारत ढही, 11 की मौत
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
मुंबई। मुंबई के मलाड वेस्ट में देर रात भारी बारिश के कारण एक इमारत ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोग मारे गए 8 लोग घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है।
बीएमसी के अनुसार, मलाड वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत के गिरने के कारण यह हादसा हुआ। इमारत काफी जर्जर हालत में थी और भारी बारिश होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE | The search and rescue operation by the fire brigade is still going on. As per updates, 11 people have been reported dead so far: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)
— ANI (@ANI) June 10, 2021
Residential structures collapsed in New Collector compound, Malad West of Mumbai last night.
इस बीच महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 11 जून से 15 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से 5 तटीय जिलों में 12 टीमें भेजने का अनुरोध किया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के कमांडेंट से 10 जून की दोपहर तक ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में टीम तैनात करने का अनुरोध किया।
